बीकानेर। विद्युत विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट करने और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थाने में बज्जू जीएसएस पर कार्यरत टैक्नीशियन धनाङ्क्षसह ने आशुराम, सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बीठनोक रोही में 16 मई की शाम की है।इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह विद्युत फीडर सप्लाई बहान करने को लेकर गया हुआ था। इस दौरान आरोपित पिता-पुत्र ने उसके साथ लाठियों से मारपीट की और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























