बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बीकानेर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गंगाशहर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ युवक को पकड़ा है। पुलिस टीम ने 18 मई को रोड़ नंबर 5 पर कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय युवक के पास से अवैध एमडी जब्त की है। पुलिस ने युवक के पास से 4.16 ग्राम अवैध एमडी जब्त की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















