बीकानेर। उतर पश्चिम रेलवे बीकानेर रेल मंडल में लालगढ़ स्टेशन थाना क्षेत्र में 12.05.26 को लालगढ़-नाल रेलवे स्टेशनों के मध्य ओएचई किमी संया 04/3-5 के पास रेलवे लाइन पर एक क्षतिग्रस्त डिजिटल तिजोरी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रखे जाने की घटना सामने आई थी। उक्त मामले में रेसुब पोस्ट लालगढ़ पर प्रकरण दर्ज कर लालगढ़ थाना निरीक्षक उषा निरंकारी के निर्देशन में टीम गठित कर त्वरित प्रभाव से जाँच शुरू की गयी। इसके अंर्तगत कड़ी मशक्कत के बाद प्रकरण में शामिल किशोरों को मुक्ताप्रसाद नगर एवं रामपुरा बस्ती लालगढ़ क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों किशोरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 11/12.05.26 की रात्रि को मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर के एक मकान से एक डिजिटल तिजोरी चोरी की थी। तिजोरी नहीं खुलने पर उसे सुनसान क्षेत्र में लालगढ़-नाल रेलवे लाइन के मध्य ले जाकर तोडऩे के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर रखा गया था। अपराध स्वीकार करने पर दोनों विधि से संघर्षरत किशोरों को उक्त प्रकरण में शामिल कर निरुद्ध किया गया तथा बाद में उन्हें माननीय प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, बीकानेर के समक्ष पेश किया गया।इस कार्यवाही में निरीक्षक उषा निरंकारी के साथ उप निरीक्षक राजेश कुमार, हैड कांस्टेबल रामसिंह मीणा, जगदीश प्रसाद, चरणजीत राम, कांस्टेबल रतनलाल, राजीव, सुरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक गुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल श्यामाराम एवं अनिल कुमार शामिल रहे।
Sanskar





















