बीकानेर। घर के आगे आकर उत्पात मचाने और ईंट से वार करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में महिला ने ताराचंद, अमित व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 मई की दोपहर को एक से दो बजे के अंबे नगर क्षेत्र की है।
इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी एकराय होकर आए और उसके घर में घुसे। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ धक्का मुक्की की और घर के गेट के आगे पड़ी ईंटों को उठाकर मेरे व मेरे बेटे पर फेंकी। प्रार्थिया ने बताया कि गनीमत रही कि हम नीचे हो गए अन्यथा ईंट की सिर पर लगने से जान तक जा सकती थी।
प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान घर के अंदर और बाहर तोडफ़ोड़ की और मारपीट करते हुए गालियां दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आध पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















