आज खजांची मार्केट वेल फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव के लिए नामांकन होने थे एवं उक्त पद हेतु प्रपत्र भरने की तीन बजे तक अंतिम तिथि एवं समय निर्धारित था ,, निर्धारित समय पर अध्यक्ष पद हेतु शिव सिंह शेखावत , सचिव पर हेतु मनीष कामरा एव कोषाध्यक्ष पद हेतु योगेश पोपली ने अपना नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत किया , किन्हीं ओर व्यापारियों की तरफ से किसी भी पद हेतु नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है , इसलिए श्री शिव सिंह शेखावत अध्यक्ष पद हेतु,श्री मनीष कामरा सचिव पद हेतु , एवं श्री योगेश पोपली कोषाध्यक्ष पद हेतु वर्ष 2026-2027 ओर 2027-2028 के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए इस अवसर पर खजाँची मार्केट के व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत मार्केट के प्रांगण मे स्वागत किया
इस अवसर पर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, मार्केट के व्यापारी राजीव अरोड़ा, छोटू बच्चावत, मुकेश देया, अशोक जी, शशिकांत स्वामी, अज्जू मोतिवाला,भजन लाल,मनीष फुलिया, नीलाभ गौड़, सुशील स्वामी राजीव खत्री, ओम सोनी चन्दर, महेन्दर, आदि व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया






















