भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद बीकानेर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा द्वारा घोषित कार्यकारिणी में बीकानेर के युवा नेता मदन गोपाल सोनी को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मदन गोपाल सोनी पूर्व में भाजपा बीकानेर शहर के कोषाध्यक्ष एवं मंत्री रह चुके हैं। साथ ही वे सोनी समाज के युवा अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से बीकानेर के युवाओं और सोनी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मदन गोपाल सोनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में युवा चेहरों को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।




















