बीकानेर। केन्द्रीय गृहमंत्री बीकानेर में है। बीती रात को बीकानेर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया था। इसी बीच नीट पेपर लीक को लेकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने अमित शाह को ज्ञापन की चर्चा सामने आयी तो प्रशासन अलर्ट हो गया। काफी देर तक जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी एनएसयूआई अध्यक्ष से चर्चा करते रहें।जिसके बाद आज 26 मई की सुबह ही एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। जिसके बाद एनएसयूआई बीकानेर ने इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि भाजपा सरकार यह समझ ले कि पुलिस के दम पर छात्रों और युवाओं का आंदोलन नहीं रोका जा सकता। बता दे कि कल एनएसयूआई के अध्यक्ष ने नीट पेपर लीक को लेकर धमेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए अमित शाह को ज्ञापन सौंपने की मांग की थी।























