बीकानेर। कचरा डालने से मना करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में जेबी कॉलोनी निवासी पुनीत ने कृष्ण, जसखाराम व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना जेबी आवासीय कॉलोनी में 24 मई की है।इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके प्लॉट पर कचरा डालने से मना किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि जब बीच बचाव करने उसकी पत्नी पहुंची तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं दूसरे पक्ष की और से महिला ने मोखराम, पुनीत, घनश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके घर में घुसे। जहां पर आरोपियों ने उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























