बीकानेर। जागरण में शामिल होने गए युवक पर तलवार, सरियों से हमला कर देने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के मोहन क्वार्टर के पास रानी बाजार में 24 मई की है। इस सम्बंध में महिला ने कार्तिक व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।प्रार्थी ने बताया कि उसका बच्चा रात को घर के पास जागरण में गया हुआ था। जहां पर खाना खाने के दौरान उसके बच्चे पर आरोपित ने तलवार, सरियों से हमला कर दिया। जिससे उसके बेटे के गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























