बीकानेर। एससी, एसटी एक्ट व आईटी के जुड़े प्रकरण में 2500 के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज अपराध शाखा की टीम ने की है। पुलिस टीम ने 27 मार्च 2025 के एक मामले में यह कार्रवाई की है। परिवादी की और से एससी, एसटी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
जिसमें आरोपी त्रिलोकचंद पुत्र गोरखाराम कुम्हार रूहपोश था और इसी के चलते 7 अप्रैल को 2500 रूपए का इनाम घोषित किया गया था। आज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गंगाशहर क्षेत्र से दस्तयाब किया और जेएनवीसी पुलिस को सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली टीम मेंं सहायक उप निरीक्षक विमलेश, शिवशंकर, बाबुलाल शामिल रहें।






















