बीकानेर। मार्केट में आग लग जाने की खबर सामने आयी हे। घटना कोटगेट क्षेत्र के बाबूजी प्लाजा के पीछे स्थित श्रीराम मार्केट की है। जहां पर शाम को करीब सात बजे के आसपास एक दुकान में अचानक आग लग गयी। कुछ ही मिनटों में बाजार में धुंआ ही धुंआ हो गया। जिसके चलते व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गयी।
सुचना मिलते ही फायर बिग्रेड़ की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग की सूचना पर आसपास बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और आग बुझाने में सहयोग भी करते दिखे। वहीं एकबारगी सड़क के ट्रेफिक को रोका गया ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो। बताया जा रहा है कि बंद दुकान में यह आग लगी है। फिलहल आग लगने के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है ।






















