बीकानेर। शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति को सब्जी जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में करणाराम ने अपनी पुत्रवधू, मानक, हरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 मई की सुबह 9 बजे के आसपास उसके घर की है।इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके बेटे श्यामसुंदर की शादी आरोपी के साथ दो माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का व्यवहार उसके बेटे के साथ ठीक नहीं था। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपित ने मिलकर उसके बेटे को जान से मारने की नियत से सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके चलते उसके बेटे की तबीयत खराब हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















