बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र के राजासरगांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के भाई रेवंतराम पुत्र बीरबलराम सांसी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके भाई मनफूल पुत्र बीरबलराम उम्र 26 वर्ष रात अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों को सुचना दी। लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। जांच अधिकारी परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं।






















