बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर लूणकरणसर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लूणकरणसर निवासी अनुराग पुत्र संजय बाघला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 13 मई को उसने अपनी मोटरसाइकिल संख्या RJ07 RS 6688 को एक मैरिज पैलेस के पास खड़ा किया था।
कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने और जानकारी जुटाने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिवादी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रामनिवास को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी हुई है।





















