बीकानेर। सिटी कोतवाली क्षेत्र में व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना मदीना मस्जिद के पीछे क्षेत्र की है। जहां पर 3 जून की सुबह युवक ने घर में सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के राजा कुमार सोएंब भाई, शकील स्टार, राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे।
मौके पर कोतवाली पुलिस थाना पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को उतारकर पी बी एम अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। सूचना पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राज कुमार सोयेब भाई, मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान व राजकुमार खडग़ावत ने शव को पीबीएम पहुंचाया।





















