बीकानेर। बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल से आए दिन हंगामे और अव्यवस्था की खबरें सामने आती रही है। इसी को लेकर आज देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में कांग्रेस द्वारा पीबीएम में हल्लाबोल कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया से ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे।
इस दौरान उन्हें बाहर रोक लिया गया। जिसके बाद भारी हंगामा हुआ। आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहें। इस दौरान अंदर जाने की जद्दोजहद के बीच कई बार कांग्रेसी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच गर्मागर्मी भी हुई।
इस सम्बंध में बिशनाराम सियाग ने कहा कि हमें अंदर नहीं जाने दिया गया जबकि हम तक ज्ञापन देने जा रहे थे। सियाग ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गयी है।केवल ज्ञापन के लिए ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। सियाग ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से पीबीएम में व्याप्त अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और करोड़ों रूपए से तैयार की गई मेडिसीन विंग से जुड़ी माग थी। सियाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 तारीख तक व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बड़ा अंदोलन किया जाएगा।
यूथ कांग्रेस देहात के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा ने कहा कि पीबीएम में भ्रष्टाचार चरम पर है और आमआदमी का इलाज आज की स्थिति में संभव हीं नहीं हैं क्योंकि कभी कैनुला बाहर से मंगवाई जाती है तो कभी प्लास्टर के लिए चुना। ऐसी व्यवस्था में कैसे इलाज हो पाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता आंनद जोशी, भंवरलाल कूकणा, सुभाष स्वामी, प्रहलाद सिंह मार्शल, पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल सतार, शिवलाल गोदारा, आनंद ङ्क्षसह सोढ़ा, एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, रामदयाल बेनीवाल सहित कई ब्लॉक, मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहें।






















