बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ बीकानेर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बीकासर रीको क्षेत्र स्थित बेद वेयरहाउस में छापेमारी की।जहां पर पुलिस टीम ने बिहार के भागलपुर जिले निवासी रुदल मंडल को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है।





















