बीकानेर। गंगाशहर रोड स्थित नवलपुरी नगर में 17 जून से 23 जून 2026 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री श्रवण कुमार व्यास द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 17 जून को प्रातः 10 बजे पंचमुखा बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा का आयोजन गली नंबर 1, जैन स्कूल के पीछे, नवलपुरी नगर में होगा। वहीं 24 जून को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण एवं धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।





















