बीकानेर। जिले के नाला थाना क्षेत्र इलाके में जयमलसर गांव में एक युवक को जान से मारने की नियत से अपने ट्रैक्टर को उसकी स्कॉर्पियों से टक्कर मार की मारपीट की। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर नौ नामजद आरोपियों सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार जयमलसर निवासी मोहनसिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 22 मई 2026 की रात करीब 8.30 बजे आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ जानलेवा हमला किया। आरोप है कि ट्रैक्टर से उसकी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी गई और उसके बाद मारपीट की गई।रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विक्रम सिंह, छैलूसिंह पुत्र लखूसिंह, गजेंद्र पुत्र नंदूसिंह, अजय पुत्र देवीसिंह, शिशपाल सिंह पुत्र नरपत सिंह, दुर्जन सिंह पुत्र देवीसिंह, हुक्मसिंह पुत्र नरपत सिंह, कालूसिंह पुत्र लखूसिंह सहित दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच एएसआई श्रवणराम को सौंपी गई है। पुलिस घटना के संबंध में आगे की पड़ताल कर रही है।
Sanskar





















