बीकानेर। युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के रिड़मलसर में 22 जून की सुबह की है। इस सम्बंध में मृतक के चाचा झुझुनं निवासी सुरजीत सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बातया कि उसके भतीजे ने अपने घर में ऊपर बने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक राम सिंह झुझुनूं का रहने वाला था और बीकानेर में अपनी माँ, बहन के साथ रहता था। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















