बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बीती रात को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में नोखा क्षेत्र में यह कार्रवाईकी गयी है। पुलिस टीम ने सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अरविंद कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ बड़ी मात्रा में जब्त किया हे। पुलिस टीम ने मोहनपुरा क्षेत्र में एक किराये के मकान पर दबिश दी।जहां से छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर युवाओं के जीवन को बर्बादी की और धकेलने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से करीब 600 स्मैक की पुडिय़ा जब्त की है। इन पुडिय़ों में करीब 58 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की गयी। पुलिस ने मौके से तस्कर रामस्वरूप को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार छोटी-छोटी पुडिय़ा को 1000 से 2000 तक बेचा जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















