बीकानेर। सेंधमारी कर घर से नकदी के साथ सोने के आभूषण चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में भगवानपुरा बस्ती कोटगेट निवासी सुमित्रा देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 23 जून की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर माल पार कर लिया|प्रार्थिया ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर संदूक में रखे 25 हजार रूपए, चार नग पायजेब चंादी की, एक जोड़ी पायजेब बड़ी, सोने की रखड़ी, कानों के सोने के झुमके, सोने की ठुसी, मंगलसूत्र, सोने की आड़ सहित दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















