घर में सेंधमारी कर लाखों रूपए का माल चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में एफसीआई गोदाम के पीछे रहने वाले किशन कुमावत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22-23 अक्टूबर की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि दीपावली के त्यौहार के चलते वह परिवार के साथ गांव गया हुआ था। वापस आया तो घर के गेट खुले मिले और घर से माल गायब मिला। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से ताले तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात, तीन लाख रूपए नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























