बीकानेर। दामाद के घर में घुसकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने और कीमती जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में नगासर सुगनी निवासी लेखराम पुत्र उमाराम ने अपनी पत्नी निरमा, रामूराम, विमला देवी, प्रेम, मुनीम, मदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना 29 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 के बीच वार्ड नंबर 2 नगासर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी, उसके भाई सहित अन्य उसके घर पर आए और उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी इस दौरान उसके घर से कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























