ट्रेक्टर-ट्रॉली के चपेट में आने से बालिक की मौत हो गई। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के प्रताप बस्ती की है, जहां बालिका ऊपर से ट्रेक्टर-ट्रॉली का पहिया निकल गया, जिससे बालिका चेतना की मृत्यु हो गई। घटना बाद आक्रोशित गली व परिवार के लोगों ने आक्रोश जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि घटना प्रताप बस्ती है, जहां ट्रेक्टर की चपेट में आने से बालिका की मृत्यु हो गई। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।























