बीकानेर। आपसी विवाद में चाकूबाजी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के लालमदेसर बड़ा गांव की है। जहां पर आपसी विवाद के दौरान चाकूबाजी हो गयी। चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार दो भाईयों के बीच में फसल को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बीती रात को जब पचायती हो रही थी तो विवाद की स्थिति बन गयी और देखते ही देखते झगड़ा हो गया। इस दौरान चाकूबाजी की घटना हो गयी। इस घटना में पूनमचंद नाम का व्यक्ति घायल हो गया।























