बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा की
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और उपखंड अधिकारी महिमा कसाना ने मंगलवार को बोथरा स्कूल, बोथरा कॉलेज, जैन पीजी कॉलेज और रामपुरा एवं मुक्ताप्रसाद कॉलोनी स्थित विद्यालयों की हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने यहां नियुक्त कार्मिकों से व्यवस्था सम्बन्धी फीडबैक लिया और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र भरवाने और ऑनलाइन करवाने के लिए आमजन को प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बोथरा स्कूल की हेल्प डेस्क के कार्मिकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने की वजह से उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश बंसल साथ रहे।























