बीकानेर में रहने वाला वेटर ठेकेदार ने 14 वर्षीय नाबालिग को बनाया अपनी हवस का शिकार
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को हवस का शिकार बनाया गया है। पड़ोस में ही रहने वाले एक वेटर ठेकेदार पर डरा-धमकाकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।क्या है पूरा मामला?पीडि़ता की मां द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, वे अपने पुत्र और नाबालिग पुत्री के साथ रहती हैं। शिववैली में रहने वाला आरोपी जो कि पेशे से एक वेटर ठेकेदार है, उनके घर के पास ही रहता है। पीडि़ता का भाई आरोपी अशोक के साथ ही काम करता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 25 दिन पहले आरोपी अशोक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीडि़ता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके भाई के पैर तोड़ देगा।
अस्पताल में भी नहीं छोड़ा:
दरिंदगी की हद तब पार हो गई जब कुछ दिन पहले पीडि़ता बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थी। आरोप है कि इस दौरान भी आरोपी ने मौका पाकर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण बच्ची चुप रही, लेकिन बाद में उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई।
पुलिस की कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटगेट पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। फिलहाल आरोपी अशोक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।























