बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, 14एडी नहर के टेल पर पानी के साथ बहकर आया यह शव सड़ी-गली अवस्था में था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शव काफी दिन पुराना होने के कारण गल चुका था। पूगल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस ने शव का फोटो रिकॉर्ड और पंचनामा तैयार कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। पहचान के कई प्रयासों के बावजूद जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, तो पुलिस ने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है, ताकि शव की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।























