बीकानेर। शौचालय में पड़ी एसिड पीने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ले हनुमान मंदिर के पास वार्ड नंबर 4 भीनासर में 17 फरवरी की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे किशोर कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 57 वर्षीय पिता खेमाराम ने घर के शौचालय में पड़ी एसिड पी लिया। जिससे उसके पिता की तबीयत खराब हो गयी और उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहंा पर इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















