बीकानेर। नोखा थाने में बैंक कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत शुक्रवार को बीकानेर रोड निवासी अशोक कुमार बिश्नोई ने दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि उनकी पत्नी के बैंक खाते से फर्जीवाड़ा कर लोन लिया गया और अन्य लेनदेन किए गए।फर्जी दस्तावेज बनाकर खाते से निकाले रुपए अशोक कुमार बिश्नोई ने अपनी रिपोर्ट में बताया- उनकी पत्नी के नाम से एक बैंक खाता है। आरोप है कि 1 जनवरी 2024 से 19 फरवरी 2026 के बीच बैंक कर्मचारी सुरेंद्र, रोहित, श्याम और गजेंद्र ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनकी पत्नी के खाते से धोखाधड़ी की गई।महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर लिया लोन
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि बैंक के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने उनकी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके नाम पर लोन जारी करवाया। इसके अलावा, खाते से फर्जी लेनदेन कर राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।























