बीकानेर।व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में गली नंबर 2 रामपुरा बस्ती निवासी मांगीलाल पुत्र रामधन ने विजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामपुरा बस्ती गली नंबर 2 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और तेज गति से गाड़ी को चलाते हुए उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























