बीकानेर।अत्यधिक शराब के सेवन के चलते व्यक्ति युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र गांव डेलाणा बड़ा 17 मार्च की है। इस सम्बंध में डेलाना बड़ा निवासी देवीलाल ने रिपोर्ट दी है।परिवादी ने बताया कि उसका 31 वर्षीय बेटा रविचंद ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया। जिसके चलते वह बेहोश हो गया और उसकी पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























