बीकानेर।शहर में आज भारतीय नववर्ष समारोह समिति के बेनर तले हिन्दू नववर्ष पर धर्मयात्रा की धूम रही। एम.एम.ग्राउंड से रवाना हुई धर्मयात्रा एमएम ग्राउंड से रवाना होकर नयाशहर थाने के आगे से होते हुए गोकुल सर्किल,नत्थूसर गेट,बारह गुवाड़,रत्ताणी व्यासों का चौक,मोहता चौक, तेलीवाड़ा,दाऊजी मंदिर,कोटगेट,केईएम रोड,सार्दुल सिंह सर्किल होते हुए देरशाम को जूनागढ़ पहुंची,जहां महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें हजारों लोगों ने जयश्रीराम के जयघोष के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा में विभिन्न हिन्दू संगठनों के अलावा राजनीतिक पार्टियों के नेता भी केसरिया साफा लगाकर शामिल हुए।धर्मयात्रा में हजारों की संख्या में युवा नाचते गाते पैदल चल रहे थे।वहीं बाइक पर सवारयुवाओं के साथी डीजे और चौपहिया वाहनों में भी बड़ी संख्या में लोग धर्मयात्रा में शामिल हुए।इस दौरान एमएम ग्राउंड पर जहां धर्म यात्रा का अंतिम छोर था तो पहला छोर बारह गुवाड़ पहुंच चुका था।
























