बीकानेर। 23 वर्षीय युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के चांद बस्ती चुना भट्टा क्षेत्र में 20 मार्च की दोपहर 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में चांद बस्ती निवासी पुनमचंद ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे चचंच उर्फ सुजल ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जब घर वालों को पता लगा तो उसे पीबीएम ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


























