नोखा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात जोरावरपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को घातक मादक पदार्थ एमडी (MD) के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर तनसुख राम पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर स्वराज उर्फ शिवराज बिश्नोई को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 31.94 ग्राम एमडी बरामद की गई। आरोपी करणी माता मंदिर क्षेत्र, नोखा का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


























