बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में बीते तीन दिनों में चोरी के दो मामले सामने आए है।
पहला मामला सुशील कुमार राठी निवासी बंगलानगर ने दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 18 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय घर में घुसकर सोने -चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गये। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा मामला धर्माराम बिश्नोई निवासी बंगलानगर ने दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि पुराने गणेश मंदिर के पास उसके लड़के पूनम का मकान है 13 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर कीमती सामान चोरी कर लिया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


























