बीकानेर।जान से मारने की नियत से ट्रक ऊपर से निकालने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के देव होटल के पास बीकानेर-जयपुर रोड़ पर 19 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थाने में गोविंदराम पुत्र कालुराम ने कानाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके भाई के ऊपर से जान बुझकर ट्रक निकाल दिया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























