नागौर/बीकानेर। राजस्थान के नागौर जिले के बदआना गांव में JKW Cement ने उत्तर भारत की अपनी पहली उत्पादन इकाई का भव्य शुभारंभ किया है। व्यापारिक शुरुआत के साथ ही कंपनी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और श्रद्धा भाव का परिचय देते हुए प्रदेश के प्रमुख देवस्थानों पर सीमेंट दान करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में कंपनी द्वारा देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध मां करणी मंदिर में 800 बैग सीमेंट भेंट किए गए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में करणी माता प्रन्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमान बादल सिंह जी और अन्य गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। ट्रस्ट अध्यक्ष ने कंपनी के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और संस्थान के मंगलमय भविष्य व व्यापारिक प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमान उमेश दाधीच, तकनीकी अधिकारी जगदीश जी और किशन कुमार उपस्थित रहे।
भेंट कार्यक्रम में स्थानीय विक्रेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें देशनोक से मुस्तफा जी (यासमीन सीमेंट वर्क्स) और श्रीमान वासुदेव जी (रामेश्वर लाल माली, सीमेंट व स्टील विक्रेता) मुख्य रूप से शामिल थे। कंपनी के अधिकारियों ने मां करणी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि व्यापार के साथ-साथ लोक-कल्याण के कार्यों में सहभागिता उनकी प्राथमिकता रहेगी।



























