बीकानेर।पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट करने और जाति सूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले अमन पुत्र गोविंद ने विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 मार्च की शाम की है।इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी के साथ उसका पैसों को लेकर लेनदेन है। इसी के चलते आरोपी ने उसकी जाति को निशाना बनाते हुए उसके जाति सूचक गालियां दी। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


























