बीकानेर। कक्षा 12वीं (आर्ट्स एवं साइंस) के घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्री बीकानेर महिला मंडल विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कई छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
संस्थान के डायरेक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की छात्रा रौनक कंवर ने 92.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा दिव्याशी (86%), नंदिता पंवार (85%), मीना कुमारी (83.80%), गायत्री (82.60%), इशिका (82.60%) एवं दिव्या (82.20%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नई प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि आगामी सत्र 2026-27 के लिए नए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक अभिभावक विद्यालय में संपर्क कर अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
साथ ही पहली बार प्राप्तांक को और स्पोर्ट्स के आधार पर स्कॉलरशिप योजना भी मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए विद्यालय द्वारा विशेष छात्रवृत्ति (Scholarship) योजना भी शुरू होने वाली है, जिससे पहली बार 100 योग्य छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।
अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


























