बीकानेर शहर के प्रतिष्ठित सिंथेसिस कोचिंग इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने कल घोषित 12वीं विज्ञान वर्ग आरबीएसई के परीक्षा परिणामों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि संस्थान के 18 होनहार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त कर अपनी सफलता की कहानी लिखी है।
संस्थान के राजकुमार जाखड़ा ने 94.40 प्रतिशत के साथ सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता दामोदर जाखड़ा सरकारी कर्मचारी व माता सुशीला गृहणी है। वहीं रवीना बिश्नोई ने 94, खुशी चौधरी 93, विकास बिश्नोई 92.60, अवनी 92.60, चन्द्रवीर सिंह राठौड़ 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गोस्वामी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। साथ ही अनिवार्य विषय अंग्रेजी और हिन्दी की कक्षाओं को लगाने का फल है।
अन्य उच्च प्रतिशत प्राप्त करने वालों में देवकिशन प्रजापत 92.20, पूर्वी सिरोही 92.00,केशव शर्मा 92,नैनसी गौर 91.60, हरिकिशन 91.40, हर्षित तातेड़ 91.20, जय किशन भाटिया 90.80, मोनिका सिद्ध 90.80, सोनू बिश्नोई 90.20, सीता राम 90, सुनील साहू ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। अवनी ने अंग्रेजी और देवकिशन प्रजापत ने बायोलॉजी में शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
इन सभी विद्यार्थियों के घर और सिंथेसिस में जबरदस्त खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने भी सिंथेसिस संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ के शैक्षिक वातावरण और नियमित बोर्ड पैटर्न टेस्ट सीरीज ने बच्चों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाया।
संस्थान में इस सत्र के प्री फाउण्डेशन में कक्षा 6 से 10 हेतु नया, 11वीं नीट व जेईई के इंग्लिश व हिंदी माध्यम के नए बैच, नीट टारगेट अर्ली स्टार्टर व 12वीं नीट व जेईई का नया फेज 2 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के मोबाईल नंबर 8003094891/92/93 व संस्थान के ऑफिस में आकर सम्पर्क कर सकते हैं।


























