बीकानेर। भाभी द्वारा देवर व एक अन्य पर आपतिजनक रिकॉर्डिंग भेजने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महिला ने गंगाशहर पुलिस थाने में अपने देवर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 अप्रेल को गंगाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति काम पर जाने से पहले मकान पर कपड़े, टिफिन रखने के लिए गए हुए थे।इस दौरान वहां पर मौजूद आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए लोहे के सरियों से मारपीट की। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि उसका देवर उसे फोन पर आपतिजनक रिकार्डिंग भेजता है और जान से मारने की धमकियां देता है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मु कदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कार्यालय से प्राप्त डाक के जरिये गंगाशहर पुलिस थाने में यह मुकदमा दर्ज किया गया है।


























