बीकानेर। महिला के पीहर जाने के दौरान पीछे सेंधमारी कर लाखों रूपए के गहने और नकदी पार कर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 12 मार्च को प्रार्थिया प्रियंका विश्नोई ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि वह दोपहर को घर बंद करके पीहर गई हुई थी। जब वापिस लौटी तो घर के ताले टूटे हुए मिले।घर के अंदर रखी अलमारी में से 2 लाख 90 हजार की नकदी, सोने की चैन, तीन पायजेब की जोड़ी सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने जांच करते हुए पूर्व में चालानशुदा व्यक्तियों से पुछताछ की। पुछताछ के बाद पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्धों पर पैनी नजर रखते हुए दो को दस्तयाब किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में सुर्यप्रताप सिंहऔर सुमित को गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी किए गए माल की बरामदगी को लेकर प्रयास जारी है।



























