बीकानेर चश्मा विक्रेता संघ के नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 12 अप्रैल को रेलवे स्टेशन के समीप पार्श्वनाथ प्लाजा स्थित ‘होटल राजमहल’ में सरंक्षक नारायण जी अध्यक्ष सुशील जी उपाध्यक्ष कैलाश जी सचिव रमेश जी के सानिध्य मैं सायं 5 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम बहुत शानदार हुआ।
मीडिया प्रभारी एलएन व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर राठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सभी सदस्यों को शपथ दिलायी और सभी को कार्यकारिणी सर्टिफिकेट वितरण किया।
बीकानेर के अलावा नोखा, नापासर , लूणकरणसर के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभायी
समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी ने पूरे उत्साह के साथ अपने पद और दायित्वों की शपथ ली। इस अवसर पर चश्मा व्यवसायियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राजस्थान ऑप्टिकल एसोसिएशन द्वारा निर्धारित नई ‘लेंस प्राइस लिस्ट’ का विमोचन भी किया गया, जिसकी प्रतियां वहां मौजूद सभी सदस्यों को वितरित की गईं। इस गरिमामयी कार्यक्रम का समापन एक शानदार सहभोज के साथ हुआ, जहां सभी सदस्यों ने आपसी मेलजोल और एकजुटता का परिचय दिया।



























