बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस टीम ने एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में की है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने सूचना के आधार पर 80 फीट रोड़ पर टीम के साथ पहुंचे तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा का आरोपी को दबोचा और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान विक्रम नाम के व्यक्ति के पास से अवैध हथियार मिला । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















