बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध हथियारों के खिलाफ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन सदर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया हे। पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुनील नाम के युवक को एक देशी पिस्टल, पांच कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, भूपेन्द्रचन्द्र, मोहनराम, रामके शामिल रहें।























