बीकानेर। अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 27 मई को परिवादी करणाराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि उसके बेटे श्यामसुंदर की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।22 मई को उसकी पत्नी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने पति की सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके चलते उसके बेटे की तबीयत खराब हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने जांच करते हुए आरोपियां पत्नी भगवती को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में विजेन्द्र सीला, रतनाराम, रविन्द्र, छगनलाल, सोनू कंवर शामिल रहें।























