बीकानेर। पांचू थाना पुलिस क्षेत्र के सारुडा गांव निवासी एक व्यक्ति ने महिला सहित चार लोगों पर उसके भाई को परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। परिवादी देबू पुरी ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके भाई ने 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में उसने श्रवण पुरी, गोपालपुरी, महेंद्रपुरी और सोनू पुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सभी आरोपी खींवसर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उक्त लोगों द्वारा लगातार परेशान किए जाने के कारण उसके भाई ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















