Friday, May 15, 2026
    • Login
    hamarabikaner.com
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    hamarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    May 15, 2026
    in Uncategorized
    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”
    839
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook
    L

    बीकानेर।अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “रिश्तों की राह : दो कदम अपनों के संग” कार्यक्रम रविवार को उत्साह, संस्कृति, फिटनेस और पारिवारिक भावनाओं का अद्भुत संगम बन गया। पूरा कार्यक्रम स्वर्गीय श्री शिव रतन अग्रवाल “फन्ना बाबू” की पावन स्मृति को समर्पित रहा।

    कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम जी मीणा, विमर्शानंद जी महाराज, भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम जी पंचारिया, लोटस से अंजना खत्री मैम, बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट कैलाश जी गोदारा और दिशोदय स्पोर्ट्स निदेशक उमाशंकर जी एवं संस्थापक निशा लिम्बा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन का ध्वज लहराकर वॉक को रवाना किया।

    वॉक शुरू होने से पहले प्रतिभागियों को ऊर्जा से भर देने वाला शानदार जुम्बा डांस फाउंडेशन की टीम और असमा नाज द्वारा आयोजित किया गया। वहीं रिस्टार्ट अकेडमी द्वारा प्रस्तुत जिमनास्टिक परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।
    सभी प्रतिभागियों और बीएसएफ के नौजवानों ने देशभक्ति गीतों और “भारत माता की जय” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक वॉक में भाग लिया। इसके पश्चात फाउंडेशन द्वारा सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया।

    रवींद्र रंगमंच में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद फन्ना बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम को समर्पित किया गया। बीकाजी की ओर से दीपक जी अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में परिवारों और बच्चों के लिए कई मनोरंजक गेम्स एवं एक्टिविटीज आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार और उपहार प्रदान किए गए। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की थीम को ध्यान में रखते हुए संस्कृति से जुड़े विशेष गिफ्ट हैम्पर भी वितरित किए गए, जिनमें शंख, तिलक विधि सामग्री, समय के महत्व को दर्शाने वाली घड़ी एवं स्मृति चिन्ह शामिल रहे।

    इसके साथ ही कार्यक्रम में नशा मुक्ति संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष “नशा मुक्ति शपथ साइन वॉल” भी लगाई गई, जिस पर उपस्थित परिवारों एवं युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस विशेष साइन वॉल को दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा बीकानेर एसपी श्री मृदुल कच्छावा जी को भेंट किया जाएगा, जो बीकानेर में “ऑपरेशन नीलकंठ” नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    कार्यक्रम में विमर्शानंद जी पूरे समय अपनी गरिमामयी उपस्थिति बनाए रहे। इस अवसर पर देवकिशन जी चांडक, जेना महाराज, निर्मल कमरा, कैलाश जी बिश्नोई, गजेंद्र सिंह राठौड़, दिल्ली से दधिति शर्मा, कॉमेडियन एवं अभिनेता युधिष्ठिर सिंह भाटी, डॉ. कपिल गोम्बर फिजियोथेरेपी, डॉ. अशोक सुथार, सुधीश जी शर्मा, आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर की पूरी टीम तथा कॉफ़ियो से अरविंद मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान टीम सदस्य हिताशा एवं दीपक द्वारा एक विशेष कैनवास तैयार किया गया, जिस पर सभी परिवारों के थंब इम्प्रैशन लेकर “परिवार वृक्ष” बनाया गया। इस विशेष स्मृति चिन्ह को फन्ना बाबू की याद में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा फन्ना बाबू के पुत्र दीपक जी अग्रवाल को भेंट किया गया।

    कार्यक्रम में शुभंकर ने बच्चों और परिवारों के साथ मस्ती कर माहौल को आनंदमय बना दिया। वहीं कृतिका और गार्गी द्वारा आकर्षक प्राइज एक्टिविटीज करवाई गईं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

    दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह फाउंडेशन का पहला बड़ा आयोजन था और भविष्य में संस्था खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में और भी बड़े कार्य करेगी। वहीं फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर जी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

    मंच संचालन आर जे डीके एवं ज्योति प्रकाश रंगा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सदस्य टीम एवं वॉलंटियर टीम ने शानदार डांस प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम सदस्य ध्रुव लिंबा, प्रेक्षा गहलोत, हिताशा रावत, साक्षी राठौड़, कुसुम, निशा सहारण, रुद्राक्ष गहलोत, मुरलीधर जी, अभिषेक गहलोत, दधिति जी, कविता, पृथ्वी सिंह राठौड़, कोमल, नीलाक्ष सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पंकज जी द्वारा पूरे कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो कवरेज की गई।

    SendShare336
    Previous Post

    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    Next Post

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    Latest News

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
    Uncategorized

    बीकानेर के सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और छतर ले गए चोर

    बीकानेर में मेडिसिन विंग शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ की बड़ी कार्रवाई, डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

    बीकानेर में ट्रेन हादसा: पटरी पार करते समय बुजुर्ग की मौत

    कोटगेट क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मर्ग दर्ज

    NEET 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, अब 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

    पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा झटका, आज से 3 रुपए प्रति लीटर महंगा ईंधन

    पीबीएम अस्पताल प्रशासन का बड़ा फैसला, हर प्रिस्क्रिप्शन पर डॉक्टर की पहचान अनिवार्य
    Uncategorized

    पीबीएम अस्पताल प्रशासन का बड़ा फैसला, हर प्रिस्क्रिप्शन पर डॉक्टर की पहचान अनिवार्य

    May 15, 2026
    Next Post
    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
    Uncategorized

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    by Jitu Bikaneri
    May 15, 2026
    0

    बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं में वहां के निवासियों का पारा बढ़ा दिया है।...

    Read moreDetails
    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    May 15, 2026
    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    May 15, 2026
    बीकानेर के सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और छतर ले गए चोर

    बीकानेर के सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और छतर ले गए चोर

    May 15, 2026
    बीकानेर में मेडिसिन विंग शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    बीकानेर में मेडिसिन विंग शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    May 15, 2026
    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
    Uncategorized

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    by Jitu Bikaneri
    May 15, 2026
    0

    बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं में वहां के निवासियों का पारा बढ़ा दिया है।...

    Read moreDetails
    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    May 15, 2026
    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    May 15, 2026
    बीकानेर के सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और छतर ले गए चोर

    बीकानेर के सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और छतर ले गए चोर

    May 15, 2026
    बीकानेर में मेडिसिन विंग शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    बीकानेर में मेडिसिन विंग शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    May 15, 2026
    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
    Uncategorized

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    by Jitu Bikaneri
    May 15, 2026
    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    बंगलानगर में लगातार चोरी की वारदातें, कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

    May 15, 2026
    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    रिश्तों की राह’ में उमड़ा परिवारों का सैलाब, फन्ना बाबू को समर्पित आयोजन में गूंजा “भारत माता की जय”

    May 15, 2026
    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    बीकानेर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा

    May 15, 2026
    बीकानेर के सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और छतर ले गए चोर

    बीकानेर के सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और छतर ले गए चोर

    May 15, 2026
    बीकानेर में मेडिसिन विंग शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    बीकानेर में मेडिसिन विंग शुरू करने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    May 15, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group